कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 दिसंबर 2025: कार्यकारी ज़िला ख़जाना अधिकारी अमृतसर मंजिंदर सिंह संधू ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पेंशनर सेवा पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु ‘पेंशनर सेवा मेला’ तीन दिनों के लिए — 04 दिसंबर 2025 से 06 दिसंबर 2025 तक ज़िला ख़जाना कार्यालय अमृतसर, ख़जाना कार्यालय अजनाला और ख़जाना कार्यालय बाबा बकाला में लगाया जा रहा है।
उन्होंने जिले के सभी पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त पेंशनरों/परिवार पेंशनरों और पेंशनर यूनियनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज़ – पीपीओ की प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (ओटीपी हेतु) – साथ लेकर आएं और इस मेले में शामिल होकर अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ उठाएं।
Check Also
आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम
ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
