आप सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है: शर्मा का तीखा प्रहार

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 3 दिसंबर 2025: आम आदमी पार्टी ने सरकार गठन के बाद जिस तरह म्यूनिसिपल कार्पोरेशन और नगर काउंसिल चुनावों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए प्रदेश में मेयर और प्रधान बनाए, अब ठीक उसी तरह वह जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में भी जीत हासिल करना चाहती है। यह आरोप पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज चंडीगढ़ में राज्य चुनाव समिति की मीटिंग से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए लगाया। “आप सरकार बेतुके बयानों से जनता का ध्यान भटका रही है”
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर तीखा वार करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि सरकार को 2027 के चुनावी नतीजे पहले ही नज़र आने लग गए हैं, इसलिए बौखलाहट में बे-सिर-पैर की बातें कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि आप सरकार बताए क्या वह प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था काबू कर सकी? क्या ड्रग माफिया और गैंगस्टरवाद ख़त्म हुआ? क्या किसानों, मज़दूरों और महिलाओं से किए वादे पूरे हुए? उन्होंने कहा कि आप सरकार बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा देने में भी पूरी तरह नाकाम रही है।
भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल ने जो वातावरण बनाया है, उसके बाद पंजाब के लोगों में भी भाजपा सरकार के प्रति उम्मीद और भरोसे की लहर तेज़ हुई है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग चाहते हैं, नशा खत्म हो, गैंगस्टरवाद खत्म हो, क़ानून-व्यवस्था मज़बूत हो, किसानों को हरियाणा की तरह एमएसपी की गारंटी मिले

“माइनिंग मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी शक पैदा करती है”
शर्मा ने आरोप लगाया कि पठानकोट से फ़ाज़िल्का तक अवैध माइनिंग का खुलासा उन्होंने स्वयं किया था, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने न कोई कार्रवाई की और न कोई स्पष्टीकरण दिया।
उन्होंने कहा कि इससे साफ़ होता है कि आप सरकार के लिए मुद्दा पंजाब नहीं बल्कि केजरीवाल को खुश करना है।
अश्विनी शर्मा ने चंडीगढ़ में स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक से पहले स्पष्ट किया कि भाजपा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में पूरी तरह अकेले दम पर मैदान में उतरेगी।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …