भगतांवाला डंप से एक लाख टन कूड़े की सफाई पूरी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 दिसंबर 2025: हल्का दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के प्रयासों से भगतांवाला डंप साइट पर चल रही बायो-रीमेडिएशन प्रक्रिया के तहत लगभग एक लाख टन कूड़े की सफाई कर दी गई है और काम लगातार जारी है। डॉ. निज्जर स्वयं इस काम की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री अमृतसर साहिब की सफाई और पर्यावरण सुधार के लिए यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
डॉ. निज्जर ने बताया कि अब तक लगभग 1 लाख टन कूड़ा साफ किया जा चुका है, जो परियोजना की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही 350 ट्रकों के माध्यम से ट्रीट किया हुआ बायो-रीमेडिएटेड मटेरियल (मिट्टी और प्लास्टिक) साइट से हटाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह पूरा काम अमृतसर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के बड़े मिशन का हिस्सा है।
इस अवसर पर नगर निगम अमृतसर के अधिकारी भी मौजूद थे, और नवनीत शर्मा, पी.ए. डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर अपनी टीम सहित शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा डॉ. नीज्जर को साइट पर चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सफाई प्रक्रिया को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी और तकनीकी सहायता तैनात की गई है।
इस दौरान हलके के आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी डॉ. निज्जर के पी.ए. नवनीत शर्मा के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह पूरा काम हलके के लोगों से किए गए पक्के वादों के तहत किया जा रहा है और भगतानवाला डंप साइट को पूरी तरह साफ करना मेरी प्राथमिकता है।
डॉ. निज्जर ने विश्वास दिलाया कि इस परियोजना की पूर्णता से अमृतसर के पर्यावरण, वायु गुणवत्ता और आसपास के क्षेत्रों के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मिशन को जल्दी पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …