विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ढकोली के गुरजीवन विहार में 1.25 करोड़ की रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्य जनता को किए समर्पित

कल्याण केसरी न्यूज़, ज़ीरकपुर, (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 17 जनवरी 2026: विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा ज़ीरकपुर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 9 (ढकोली) स्थित गुरजीवन विहार में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से पूर्ण कराए गए बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था तथा सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि गुरजीवन विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु आधुनिक तकनीक से बरसाती पानी की निकासी प्रणाली विकसित की गई है, जिससे अब क्षेत्र को जलभराव से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ इलाके की सभी सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। ये सभी विकास कार्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए पूरे किए गए हैं।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
विधायक ने विश्वास दिलाया कि हलके के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की भलाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी जालंधर द्वारा बच्चों की मदद के लिए पहल, गांधी विनिता आश्रम में कंबल और जूते बांटे गए

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 17 जनवरी 2026: सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों की सहायता …