‘युवा आपदा मित्र’ योजना के तहत बाबा कुमा इंजीनियरिंग कॉलेज, जिला अमृतसर में प्रशिक्षण का पहला दिन


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 जनवरी 2026: अप-स्केलिंग ऑफ आपदा मित्र ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के अंतर्गत पंजाब के विभिन्न जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूशन ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) द्वारा पहले दिन अमृतसर में टीम भेजी गई, जहाँ 400 एनसीसी वॉलंटियरों का पंजीकरण किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वॉलंटियरों को आपदाओं से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें यह बताया जाएगा कि आपदा आने से पहले किस प्रकार तैयारी की जाए ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। यदि नुकसान होता भी है, तो उसे न्यूनतम स्तर तक सीमित रखा जा सके और समुदाय स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके।
प्रशिक्षण के पहले दिन कोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा, युवा आपदा मित्र योजना, अमृतसर द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने वॉलंटियरों को समझाया कि किस प्रकार सीखना है और आपदाओं को अपने ऊपर हावी होने से रोकना है।
पहले दिन कुल 400 वॉलंटियरों ने पंजीकरण किया। मैगसीपा टीम द्वारा वॉलंटियरों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं की जानकारी दी गई, जिनके बारे में आने वाले दिनों में विस्तार से समझाया जाएगा तथा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल अभ्यास भी करवाए जाएंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आरंभ कराने में नायब सूबेदार बलजिंदर सिंह, कर्नल पवंदीप बल, सूबेदार मेजर लव सिंह तथा समस्त मैगसीपा इंस्ट्रक्टर—सचिन शर्मा, सुनील कुमार, शुभम वर्मा, आयुष, प्रीति देवी शानू, कशिश शर्मा, पवन, प्रियांशु, अंजली मुस्कान, अंजना, शाइना, सलोनी, योगेश आदि उपस्थित रहे।

Check Also

आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम

ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …