कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 23 जनवरी 2026: जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब रेजिमेंट की टीम के ‘हार्दिक मिलन’ प्रोग्राम के तहत 30 एवं 31 जनवरी को जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को मौके पर हल करने के उद्देश्य से पहुंच रही है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा जैक राइफल रिकॉर्ड द्वारा भी 27 जनवरी को ‘वी कनेक्ट-वी केयर’ प्रोग्राम के तहत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को मौके पर हल किया जाएगा।
उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को अपील की कि अपनी रिकॉर्ड दफ्तर से संबंधित समस्याएं चाहे वे पेंशन या पार्ट-2 ऑर्डर से संबंधित हों, के हल हेतु निर्धारित तिथि पर अपने सैन्य दस्तावेजों सहित जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय पहुंचकर मौके का लाभ उठाएं।
Check Also
आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम
ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र