
कल्याण केसरी न्यूज़, मेहता/अमृतसर, 11 फरवरी 2026: डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह की अगुवाई में रेड क्रॉस सोसायटी, अमृतसर द्वारा बाढ़ पीड़ित विधवाओं और दिव्यांगों के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस भवन में एक राहत वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में 30 विधवाओं और 9 दिव्यांग व्यक्तियों को राहत स्वरूप 10-10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि श्री रोहित गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल), अमृतसर ने कहा कि बाढ़ पीड़ित विधवाओं और दिव्यांगों का पुनर्वास प्रशासन और रेड क्रॉस की प्राथमिकता है। रेड क्रॉस सोसायटी जिला प्रशासन के नेतृत्व में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और समय-समय पर जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर श्री सैमसन मसीह, सचिव, रेड क्रॉस ने बताया कि श्री भूपिंदर मदान, फाउंडर (मदन फाउंडेशन) ने तमिलनाडु से Jay Hosiery, CBSS Creation LLP, JP Clothings Pvt. Ltd., Smart Knitwear, Dollar Foundation, Rotary Tirupur Prime Trust, प्रसन्ना पर्वतिकर, KRC Infrastructures and Real Estate Ltd. तथा Aditi Creation के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी, अमृतसर को 4,10,000 रुपये की राशि बाढ़ पीड़ित विधवाओं और दिव्यांगों के पुनर्वास हेतु वितरण के लिए भेजी है।
इस सहायता के लिए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी ने सभी सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र