कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्ग नागरिकों को न केवल समाज का अभिन्न अंग मानती है, बल्कि अपनी जीवंत विरासत और गौरव भी समझती है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जनवरी 2026 तक बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत 3,806 करोड़ रुपये से अधिक जारी कर “हमारे बुजुर्ग, हमारा मान” के नारे को अमली रूप दिया है।
यह जानकारी देते हुए विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मान सरकार द्वारा पूरे राज्य में 23.62 लाख से अधिक पात्र बुजुर्ग लाभार्थियों को बुढ़ापा पेंशन योजना के अंतर्गत नियमित रूप से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक पात्र बुजुर्ग नागरिक को 1,500 रुपये की मासिक पेंशन दे रही है, ताकि वे अपना दैनिक जीवन सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता के साथ जी सकें।
विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि सभी लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से पेंशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4,100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा है। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी बुजुर्ग नागरिक को अपनी पात्र सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नागरिक पंजाब की सामाजिक विरासत, बुद्धिमत्ता और मूल्यों के संरक्षक हैं। ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि हर बुजुर्ग नागरिक बिना किसी चिंता के, सम्मान और मजबूत सरकारी सहयोग के साथ अपना जीवन व्यतीत करे, ताकि पंजाब समृद्ध, सुरक्षित और जीवंत बना रहे।
Check Also
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे, लोक मिलनी के दौरान मौके पर ही किया शिकायतों का निपटारा
भगवंत सिंह मान ने इस पहल को एक ही प्लेटफॉर्म पर लोगों की शिकायतों के …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
