Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा 13 से 15 मार्च तक मोहाली में आयोजित किया जाएगा ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के माध्यम से व्यापक निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – कुलदीप सिंह धालीवाल

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 13 से 15 मार्च, 2026 तक मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है, जो राज्य में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा। यह जानकारी देते हुए विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है और यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि इस प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद राज्य के उद्योगों के लिए उद्योग-पक्षीय कार्ययोजना तैयार करने हेतु सहमति विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन ‘पंजाब मीनज बिजनेस – पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ (पंजाब मतलब व्यापार – नीति से अमल) विषय पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई तथा जापान, दक्षिण कोरिया आदि देशों में रोड शो आयोजित कर चुकी है। सम्मेलन के दौरान उद्घाटन, समापन, कंट्री सेशन, प्लेनरी सेशन, सेक्टोरल सेशन सहित विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विधायक श्री धालीवाल ने कहा कि यह निवेश सम्मेलन देशभर में अधिकतम रियायतों की पेशकश करते हुए राज्य में निवेश के अवसरों के लिए प्रभावी मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यापक आयोजन में भाग लेने के लिए न केवल भारत बल्कि विश्वभर के औद्योगिक दिग्गजों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पंजाब में निवेश और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे युवाओं के लिए 5.20 लाख रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।
राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए विधायक श्री धालीवाल ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं के लिए त्वरित और निर्बाध नियामक स्वीकृतियां सुनिश्चित करने हेतु सेल डीड के पंजीकरण में ग्रीन स्टांप पेपर की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां उद्योग-पक्षीय वातावरण के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्णतः सक्षम और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है।

Check Also

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे, लोक मिलनी के दौरान मौके पर ही किया शिकायतों का निपटारा

भगवंत सिंह मान ने इस पहल को एक ही प्लेटफॉर्म पर लोगों की शिकायतों के …