विधायक धालीवाल ने वार्ड नंबर 7 में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 120 लाभार्थियों को बांटे स्वास्थ्य बीमा कार्ड
‘हमारे बुजुर्ग – हमारा मान’ के तहत मुफ्त मेडिकल और मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर/अजनाला, 14 फरवरी 2026: पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए शुरू की गई फ्लैगशिप मुहिम “हमारे बुजुर्ग – हमारा मान” के तहत आज सिविल अस्पताल अजनाला में एक विशेष कैंप लगाया गया। विधानसभा हल्का अजनाला के विधायक तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री कुलदीप सिंह धालीवाल विशेष रूप से इस कैंप में पहुंचे।
इस कैंप के दौरान अस्पताल के एस.एम.ओ. सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 400 से अधिक बुजुर्गों की जांच की गई और उन्हें उपचार हेतु मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं।
कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हमारे बुजुर्ग बरगद की ठंडी और सुखद छांव के समान हैं और समाज का अनमोल खजाना हैं। मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने “हमारे बुजुर्ग – हमारा मान” मुहिम शुरू कर बुजुर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए गंभीर प्रयास आरंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम केवल एक नारा नहीं, बल्कि मान सरकार बुजुर्गों के स्वाभिमान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
श्री धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार सहित अब तक पंजाब में सत्ता में रही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की सरकारों ने बुजुर्गों को सरकार पर बोझ समझते हुए उनकी अनदेखी की। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा भी पंजाब में बुजुर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कोई विशेष कल्याण योजना लागू नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए इस विशेष मुहिम की सफलता हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 7.86 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि श्री धालीवाल ने कहा कि इस मुहिम के तहत बुजुर्गों को व्यापक स्तर पर मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर सीनियर सिटीजन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी दौरान अजनाला शहर के वार्ड नंबर 7 में ब्लॉक शहरी प्रधान एवं चेयरमैन श्री अमित औल के प्रयासों से 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने के लिए लगाए गए विशेष कैंप में 120 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया कि पंजाब की लगभग 3 करोड़ आबादी को 10 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध करवाने में भगवंत मान सरकार न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर भी अपने नागरिकों को इतनी बड़ी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने वाली पहली सरकार होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड बनाने से वंचित नहीं रखा जाएगा और अगले तीन महीनों तक स्वास्थ्य कार्ड बनाने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई नागरिक इस दौरान रह जाता है तो उसके बाद भी उसका स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा।
इस मौके पर खुशपाल सिंह धालीवाल, गुरजंट सिंह सोही, पीए मुख्तार सिंह, शहरी प्रधान अमित औल, नगर काउंसिल प्रधान भट्टी जसपाल सिंह ढिल्लों, काउंसलर सुनीता रानी, शिव चाहल, दविंदर सिंह सोनू, गुरदीप कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और नेता उपस्थित थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र