कुलदीप सिंह धालीवाल ने सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 5-5 लाख रुपये की विशेष ग्रांट वितरित की

पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी : धालीवाल

कल्याण केसरी न्यूज़, अजनाला/अमृतसर, 17 फरवरी 2026: विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज हलके के पांच गांवों — पंडोरी (रामदास के निकट), बाजवा, समराये, बेदी छन्ना और नासर — की सर्वसम्मति से गठित पंचायतों को पुरस्कार स्वरूप 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
पंचायतों को चेक वितरित करते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को विशेष ग्रांट देने का जो वादा किया गया था, उसे मान सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस राशि को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने गांवों के विकास कार्यों पर खर्च करें।
उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए अन्य ग्रांटें भी जारी की जा रही हैं और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी।
इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने विभिन्न प्रभावशाली जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मान सरकार जहां राज्य का सर्वांगीण विकास कर रही है, वहीं राज्य की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के लिए ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ भी लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अब तक बहुत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पंजाब सरकार की सख्ती के कारण बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पंजाब सरकार नशों के खिलाफ इस युद्ध को जीतकर राज्य को पुनः रंगला पंजाब बनाएगी।

Check Also

किसान बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम करें और मौसम के आधार पर फसलों की सिंचाई करें: डॉ. भूपिंदर सिंह

विभिन्न प्रसार सेवाओं के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक: डॉ. यादविंदर …