Breaking News

अमृतसर में साइक्लिंग लीगः अशमिता ट्रैक साइक्लिंग लीग में उत्तरी भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिल सवारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

एक किलोमीटर टाइम ट्रायल महिला जूनियर वर्ग में हर्षिता जाखड़ ने जीता स्वर्ण पदक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 19 फरवरी 2026: अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के साइक्लिंग वेलोड्रोम में अशमिता महिला ट्रैक साइक्लिंग लीग की शुरुआत हुई। इस खेलो इंडिया लीग का उद्घाटन डी.एस.ई. अमृतसर आशु विशाल तथा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव नीरज तंवर ने किया। इस लीग प्रतियोगिता में पूरे उत्तरी भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिल सवारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नॉर्थ जोन इंचार्ज एवं सहायक सचिव नीरज तंवर ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) तथा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
आज के मुकाबलों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से महिला साइकिल सवारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज सब-जूनियर और जूनियर वर्ग की महिला साइकिल सवारों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। नीरज तंवर ने आगे बताया कि विजेताओं को कुल ₹3,45,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह लीग महिला साइक्लिंग को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आज आयोजित एक किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल महिला एलीट वर्ग में चैनिका एन.सी.ओ. पटियाला ने स्वर्ण पदक, रिजिया एन.सी.ओ. पटियाला ने रजत पदक और संतोषी एन.सी.ओ. पटियाला ने कांस्य पदक जीता।
एक किलोमीटर टाइम ट्रायल महिला जूनियर वर्गः हर्षिता जाखड़ (पंजाब) ने स्वर्ण पदक, भूमिका (हरियाणा) ने रजत पदक और सुहानी (एन.सी.ओ. पटियाला) ने कांस्य पदक जीता।
500 मीटर टाइम ट्रायल सब-जूनियर एवं यूथ गर्ल्सः पलकप्रीत कौर (पंजाब) ने स्वर्ण पदक, जपनीत कौर (पंजाब) ने रजत पदक और अंजली जाखड़ (पंजाब) ने कांस्य पदक जीता।
200 मीटर स्प्रिंट एलीट महिला वर्गः रिजिया (एन.सी.ओ. पटियाला) ने स्वर्ण पदक, चैनिका (एन.सी.ओ. पटियाला) ने रजत पदक और लैकजिस (पंजाब) ने कांस्य पदक जीता।
200 मीटर स्प्रिंट महिला जूनियर वर्गः हर्षिता जाखड़ (पंजाब) ने स्वर्ण पदक, सुहानी (एन.सी.ओ. पटियाला) ने रजत पदक और जपनूर कौर रंधावा (पंजाब) ने कांस्य पदक जीता।
200 मीटर स्प्रिंट सब-जूनियर गर्ल्सः अंजली जाखड़ (पंजाब) ने स्वर्ण पदक, पालक प्रीत कौर (पंजाब) ने रजत पदक और तरुण कुमारी (एन.सी.ओ. पटियाला) ने कांस्य पदक जीता।
इस अवसर पर जीएनडीयू अमृतसर के साइक्लिंग कोच राजेश कौशिक, सीनियर कोच कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, पीसीपी गुरनाम सिंह, जोगिंदर सिंह, राजविंदर कौर, गायत्री, नेहा, आशु शर्मा, अक्षिता वर्मा, सुनील कुमार, नवदीप, समीर, संजय, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में साइकिलिस्ट उपस्थित रहे।

Check Also

पिछली सरकारों के कार्यकाल में बैलगाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन कर फिर से शुरू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 19 फरवरी 2026: भगवंत सिंह मान ने आज ऐतिहासिक किला रायपुर …