मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी : स्वास्थ्य मंत्री

कहा, योजना का उद्देश्य मैडीकल इमरजेंसी के दौरान परिवारों के वित्तीय बोझ को पूरी तरह कम करना

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलवीर सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य में अब तक करीब 9 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके है और पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक परिवार को इस योजना के तहत कवर करने के लिए पूरी सक्रियता से काम किया जा रहा है।
यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लैक्स में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना संबंधी विस्तृत समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री, जिनके साथ पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसवीर सिंह और सिविल सर्जन डा.राजेश गर्ग भी मौजूद थे, ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त हो रहा है।
डा. बलवीर सिंह ने कहा कि इस योजना को राज्य के लोगों द्वारा भरपूर समर्थन दिया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत एनरोलमेंट में तेजी लाई गई है और मौजूदा समय रोजाना करीब 60 हजार स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस काम को और गति देने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के साथ-साथ अतिरिक्त मशीनरी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन कैंपों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बीमा पार्टनर को 500 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके है ताकि सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्धारित समय के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस वक्त अस्पतालों का 31 जनवरी, 2026 तक का कोई बकाया नहीं है।
डा. बलवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत प्रति परिवार सालाना 10 लाख रुपये तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मैडीकल इमरजेंसी के दौरान परिवारों के वित्तीय बोझ को पूरी तरह कम करना है। उन्होंने राज्य के लोगों को बिना देरी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की।
इससे पहले जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत की जा रही रजिस्ट्रेशन का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर्स, सेवा केंद्र और अन्य संबंधित विभागों को और बेहतर तालमेल से काम करने की हिदायत की ताकि इस लोक-हितू योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करते हुए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने अकेले-अकेले सी.एस.सी. की कार्यगुणरिता को और बेहतर बनाने के लिए एस.डी.एमज और एस.एम.ओज को सी.एस.सी. को विजिट करने के लिए भी कहा ताकि उन्हें रजिस्ट्रेशन में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर में हर रोज 10 हजार स्वास्थ्य कार्ड बनने लग जाएंगे।
इस मौके पर ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, पिंडर पंडोरी, प्रि.प्रेम कुमार, समूह एस.डी.एमज के अलावा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सेवा केंद्र और सी.एस.सी. के अधिकारी भी मौजूद थे।

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट किए

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 फरवरी 2026: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत …