पोषण की पढ़ाई के तहत रइया ब्लाक में आंगनवाड़ी वर्करों को दिया विशेष प्रशिक्षण


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 23 फरवरी 2026: जिला अमृतसर में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत रईया ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 20, 21 और 23 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सरकारी स्कूल गहरी मंडी (जंडियाला), अमृतसर में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास की प्रक्रिया—अर्ली स्टिम्युलेशन (0–3 वर्ष) तथा अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (3–6 वर्ष)—के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास, बौद्धिक विकास, रचनात्मक विकास, शारीरिक विकास तथा सांस्कृतिक विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास भी करवाया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ श्रीमती कुसुम शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुजाता, कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत कौर, हरप्रीत कौर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Check Also

भक्ति केवल शब्दों से नही कर्मों में प्रकट हो: निरंकारी सतगुरु माता जी

जल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षा: निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल …