कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक मुख्य अतिथि और सैकड़ों शिव भक्तों ने भारी हजारियां
एक शाम के शिव के नाम कार्यक्रम के दौरान शिव भक्तों पर 100 किलो फूलों हुई वर्षा: अरविंदर वड़ैच

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 24 फरवरी 2026: राष्ट्रीय नौजवान सोशल एंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के धार्मिक यूनिट एकनूर सेवा ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 17वां महाशिवरात्रि महोत्सव इंदिरा कॉलोनी, मजीठा रोड में पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। शिव के नाम की ज्योति प्रज्वलित करने के बाद शिव भक्त शिव भक्ति में मगन होकर झूमते रहे। कार्यक्रमों के पांचवें व आखिरी दिन मशहूर धार्मिक गायकों, पार्टियों और कलाकारों ने शिव की महिमा का गुणगान किया। पांचवें और आखिरी दिन नॉर्थ हलके के विधायक विजय कुंवर प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक और मेयर सुनील दत्ती, आम आदमी पार्टी से सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, कांग्रेसी पार्षद राज कंवलप्रीत पाल सिंह लक्की, समाज सेविका सिम्मी बाबा जी, भाजपा पार्षद अमन ऐरी, भाजपा पार्षद श्रुति विज, शिअद (बादल) के सीनियर नेता अमनदीप सिंह बोपाराय,नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन, पीएनबी बैंक की असिस्टेंट मैनेजर मैडम शवी वर्मा, भारतीय जीवन बीमा निगम के डेवलपमेंट ऑफिसर गोपाल खोसला, पूर्व पार्षद डॉक्टर सुभाष पप्पू और कई मुख्य मेहमान मौजूद थे। उक्त मुख्य मेहमानों ने संस्था की तरफ से किए जा रहे हर तरह के लोगों को समर्पित सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। मेहमानों के स्वागत के दौरान उन पर फूल बरसा कर उन्हें भगवान के नाम का सिरोपा और तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।

एकनूर सेवा ट्रस्ट और मुख्य सेवादार अरविंदर वड़ैच ने कहा कि पिछले 17 वर्षों के मुकाबले आने वाली नई शिवरात्रि पर हर प्रोग्राम में शिव भक्तों का बढ़ा हुआ जोश देखकर और हर प्रकार की सहायता समर्पित करने के बाद, ट्रस्ट टीम के सदस्य अगले साल की शिवरात्रि और भी धूमधाम से मनाने के लिए तैयार होते हैं। वड़ैच ने बताया कि महाशिवरात्रि के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन शिव भोलेनाथ मां पार्वती के शगुन के साथ हवन यज्ञ, दूसरे दिन मेहंदी-हल्दी व कीर्तन और तीसरे दिन लेडीज संगीत का आयोजन किया गया। पांचवें दिन शिव भोलेनाथ के नाम पर सुंदर सजी हुई पालकी ढोल-तासों के साथ निकाली गई, जो वार्ड नंबर 11 के इलाकों में इंदिरा कॉलोनी से शुरू होकर प्रेम नगर, गुलमोहर एवेन्यू, हरगोबिंद एवेन्यू, मेन मजीठा रोड, ग्रीन फील्ड, न्यू ग्रीन फील्ड से होते हुए इंदिरा कॉलोनी की में गली में होकर समाप्त हुई। जागो का 21 जगहों पर शिव भक्तों ने अलग-अलग लंगर भंडारों व अन्य तरीकों से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के छठे व आखिरी दिन दिन भर चले लंगर भंडारे के बाद शाम 5:30 बजे से रात 11 बजे तक एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध धार्मिक गायक राजेश राजू एंड पार्टी छेहरटा वाले,जागरण गायक सनी सिंह, गौरव आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर धार्मिक भजनों से सजे पंडाल में बैठे शिव भक्तों को निहाल किया। इस मौके पर मुख्य मेहमानों और भक्तों पर 100 किलो फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम के दौरान पवित्रजोत वड़ैच, आशा रानी, लवलीन वड़ैच, सिद्धार्थ अरोड़ा, डॉ. नवदीप शर्मा, रंजन शर्मा, रंजीत कुमार, राजिंदर शर्मा, कमल शर्मा, राजेश सिंह जोड़ा, जतिंदर अरोड़ा, देव शर्मा, रवि शंकर, जसपाल सिंह, होशियार सिंह, राजिंदर सिंह, मनविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, शिवम शर्मा, अर्जुन चोपड़ा, अर्जुन मदान, कृष्ण, अभिषेक, आयुष, मनजीत, रमेश चोपड़ा, जान्हवी कनिका, नन्नू शर्मा, प्रेम पहलवान, अमिता शर्मा, शिखा, यशिका शर्मा, नीलू, शैली, कोमल, मुन्ना, विशाली तानिया, ज्योति और सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र