सीमावर्ती क्षेत्र की 17 और बेटियों को विवाह के लिए एक-एक लाख रुपये के चेक दिए
ट्रस्ट द्वारा 214 बेटियों के विवाह सम्पन्न, घर निर्माण कार्य हुआ शुरू : डॉ. उबराय

कल्याण केसरी न्यूज़, अजनाला/अमृतसर , 25 फरवरी 2026: अपनी विशिष्ट सेवा कार्यशैली और उदारता के कारण पूरी दुनिया में “रब के फरिश्ते” के रूप में पहचाने जाने वाले सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराय की सरपरस्ती में ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई “बाढ़ प्रभावित विवाह योजना” के तहत आज अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न परिवारों की 16 अन्य बेटियों सहित गुरदासपुर जिले की 1 बेटी के विवाह हेतु सहायता के रूप में एक-एक लाख रुपये के चेक शगुन स्वरूप दिए गए।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे डॉ. एस.पी. सिंह उबराय ने बातचीत करते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के विवाह करवाने के निर्णय के तहत आज जिला अमृतसर की 16, तरनतारन की 25, फिरोजपुर की 31, फाजिल्का की 28, मोगा की 4 जबकि कपूरथला, जालंधर और गुरदासपुर की 1-1 बेटी, अर्थात कुल 107 परिवारों को विवाह हेतु एक-एक लाख रुपये देने के बाद अब तक ट्रस्ट द्वारा कुल 214 बेटियों के विवाह सम्पन्न कराए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ के कारण प्रभावित हुए घरों के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत 15 पीड़ित परिवारों को आवश्यक राशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
डॉ. उबराय ने विवाह सेवा के इस बड़े कार्य को सफल बनाने के लिए सिएटल (यू.एस.ए.) की समस्त साध संगत द्वारा दिए गए विशेष योगदान के लिए उनका दिल से धन्यवाद करते हुए बताया कि ट्रस्ट की सिएटल इकाई के पदाधिकारी भी विशेष रूप से अमेरिका से आकर आज के विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में कस्बा चमियारी के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉ. उबराय सहित आए हुए मेहमानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान बेटियों के अभिभावकों ने डॉ. उबराय सहित ट्रस्ट की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आज वे अपनी बेटियों के विवाह खर्च के बोझ से मुक्त हो गए हैं।
इस मौके पर ट्रस्टी डॉ. सतनाम सिंह निज्जर, ट्रस्ट की सिएटल इकाई के प्रधान दयाबीर सिंह पिंटू बाठ, गुरदीप सिंह सिद्धू, हरदीप सिंह सिद्ध, गुरमीत सिंह निज्जर, हरदेव सिंह (यू.एस.ए.), सचिव रेड क्रॉस सैमसन मसीह, असिस्टेंट कमिश्नर दविंदर सिंह, मास्टर अमरीक सिंह संधू, पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, सुखदीप सिद्धू, सिशपाल सिंह लाडी, मनप्रीत संधू चमियारी, रविंदर सिंह मठारू, नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना, मनप्रीत सिंह, फतेह छीना सहित सरपंच जुगराजपाल कौर, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह वड़ैच, लेखक सतनाम जस्सड़, गुरचरणजीत सिंह अवान, बलजिंदर सिंह अवान, प्रभ सोहल, गुरविंदर काहलों, बाबा रेशम सिंह, बलदेव सिंह सोही, जसबीर सिंह ढिल्लों, सरबमान जौहल, दलवीर सिंह धालीवाल कलेर, दिलबाग सिंह संधू, हरदेव सिंह संधू, हैप्पी संधू, विरसा सिंह सोहल, जरनैल सिंह, अंग्रेज सिंह, फौजी सरबजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, रवि बल्ल, बलविंदर सिंह हरड़, कुक्कू काहलों, गुरनूर काहलों, मनजोत कनाडा, दलजीत सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र