लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु हलके के पत्रकारों को दिया खूबसूरत तोहफा

जंडियाला गुरु में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रेस क्लब भवन का रखा गया नींव पत्थर

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु/अमृतसर, 27 फरवरी 2026: राज्य के लोक निर्माण मंत्री और जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु क्षेत्र के पत्रकारों को बड़ा तोहफा देते हुए आज जंडियाला गुरु में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रेस क्लब भवन का नींव पत्थर रखा।
उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पंजाब सरकार पत्रकार समुदाय के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि जंडियाला गुरु हलके के पत्रकार लंबे समय से यहां प्रेस क्लब भवन के निर्माण की मांग कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि उन्होंने पत्रकारों की इस मांग को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में लाया था और मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब जंडियाला गुरु की इमारत के लिए 1.25 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।
प्रेस क्लब जंडियाला गुरु की इमारत का नींव पत्थर रखने के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। भवन में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि पत्रकार यहां अपनी बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विभिन्न सूचनात्मक गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से कर सकें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द पत्रकार समुदाय को मिल सके।

Check Also

जंडियाला गुरु हलके के विकास प्रोजेक्टों के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपये की मंजूरी: ई.टी.ओ.

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 27 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में …