जालंधर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को लोक सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 27 फरवरी 2026: जिला प्रशासन द्वारा आज यहां रेड क्रॉस भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाई गई।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी ने बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरदर्शन कौंडल और डिप्टी सी.ई.ओ. जिला परिषद सुखबीर कौर भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के उपरांत लोक सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवीन सदस्यों को समर्पण भावना से कार्य करने और सरकारी लोक भलाई योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने की अपील की।
समारोह के दौरान नवीन सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इससे पहले जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरदर्शन कौंडल ने पंचायती राज्य संस्थाओं की गांवों के विकास में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवनिर्वाचित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की भूमिका गांवों के सर्वांगीण विकास में बहुत महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्य आदि भी मौजूद थे।

Check Also

पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य द्वारा जिले के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की अचानक चेकिंग

स्कूलों में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के नियमों की पालना पर प्रकट किया संतोष कल्याण …