स्कूलों में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के नियमों की पालना पर प्रकट किया संतोष

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 27 फरवरी 2026: पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवालद्वारा आज जिले के गांव चीमा, अंबिया तोहफा, हसन मुंडा और करतारपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा करके नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत चल रही विभिन्न स्कीमों का निरीक्षण किया गया।
सदस्य, पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा सरकारी स्कूल करतारपुर, चीमा, हसन मुंडा में मिड-डे मील स्कीम के तहत विद्यार्थियों को परोसे जा रहे खाने की आकस्मिक जांच की गई, जहां बच्चों को मिड-डे मील अच्छे ढंग से दिया जा रहा था। उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल, अंबिया तोहफा में भी बच्चों को परोसे जाने वाले खाने का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बच्चों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता हर हाल में यकीनी बनाई जाए।
इसके बाद श्री धालीवाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र हसन मुंडा में निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को की जा रही सामग्री की वितरण पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने हसन मुंडा गांव के राशन डिपो का भी दौरा किया।
सदस्य, पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने कमीशन के हेल्पलाइन नंबर 98767-64545 के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत चल रही स्कीमों संबंधी शिकायत जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के पास भी दर्ज करवाई जा सकती है।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र