मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी : कुलवंत सिंह

कल्याण केसरी न्यूज़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 28 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर पंजीकरण शिविर लगाकर आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।
यह बात सेक्टर-82 स्थित मारबेला ग्रैंड सोसायटी में लगे शिविर का जायजा लेते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है तथा शिविरों के माध्यम से मौके पर ही पंजीकरण करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत हजारों परिवारों को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा मिल रही है और गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत प्राप्त हो रही है।
विधायक ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।”
मोहाली क्षेत्र में लगाए गए शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मौके पर ही अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवाई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविर आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का भी धन्यवाद किया, जो घर-घर जाकर लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक कर पंजीकरण करवा रही हैं।
इस अवसर पर यूथ नेता एवं पार्षद सरबजीत सिंह समाणा, आर.पी. शर्मा ब्लॉक प्रधान, हरपाल सिंह चन्ना ब्लॉक प्रधान, डॉ. कुलदीप सिंह हल्का कोऑर्डिनेटर बी.सी. विंग, विक्रम सिंह संधू, नीलम नंदवानी, नीरज कुमार, नसीब सिंह संधू, दिनेश जिंदल, अमन गुजराल, श्वेता, अमन मलिक, हरिंदर पाल सिंह मान, गुरु दत्त सिंह सिधवानी, जसपाल सिंह, गुरिंदर सिंह भट्टी, मनजीत सिंह तथा कर्नल जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

Check Also

कांग्रेस हाईकमान अपना प्रभाव खो चुकी है: सुनील जाखड़

जो बात राज्य इकाई को बंद कमरे में समझाई जा सकती थी, उसे सार्वजनिक रूप …