
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 03 मार्च 2026: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अगुवाई में जिला अमृतसर में एच.पी.वी. वैक्सीन की शुरुआत सिविल अस्पताल अमृतसर से की गई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने बताया कि एच.पी.वी. अर्थात ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन की शुरुआत आज से पूरे जिले में कर दी गई है। इस वैक्सीन के माध्यम से 14 से 15 वर्ष की आयु की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। पंजाब सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करना है।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि ने बताया कि इस टीके का पूरा रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और आज दिनांक 3 मार्च 2026 से इसे नियमित टीकाकरण सूची में शामिल कर लिया गया है।
इस मौके पर सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार, डिप्टी मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रीतविन, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. वनीत, डॉ. नेहा, डॉ. सरताज सिंह, डॉ. जसकरनजोत कौर, डॉ. अंजू सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र