खाड़ी देशों में युद्ध के कारण फँसे जिला निवासियों के लिए जिला प्रशासन अमृतसर ने 0183-2226161 हेल्पलाइन नंबर किया जारी

पंजाब सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राज्य स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर 0172 2260042, 0172 2260043 तथा व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 किए जारी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 03 मार्च 2026: खाड़ी देशों में युद्ध के कारण बढ़ते तनाव के चलते वहाँ फँसे जिला निवासियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन अमृतसर ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन जारी करते हुए दलविंदरजीत सिंह, उपायुक्त अमृतसर ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर 0183-2226161 दिन-रात कार्यरत रहेगा। खाड़ी देशों में फँसे जिला निवासी तथा उनके यहाँ रह रहे परिजन इस नंबर पर तुरंत सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तर पर भी सहायता के लिए 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 0172 2260042 और 0172 2260043 जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल की जा सकती है या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेजा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खाड़ी देशों में फँसे पंजाबियों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन इस संकट की घड़ी में इन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Check Also

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच.पी.वी. वैक्सीन लॉन्च

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 03 मार्च 2026: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन …