Breaking News

अक्षय शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर उत्तरी से सैकड़ों कार्यकर्ता मोगा रैली के लिए रवाना

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 14 मार्च 2026: भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा की अध्यक्षता में आज अमृतसर के हल्का उत्तरी से सैकड़ों कार्यकर्ता मोगा में आयोजित भाजपा की ऐतिहासिक रैली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग रैली में भाग लेने के लिए बसों के माध्यम से मोगा के लिए निकले।
इस मौके पर अक्षय शर्मा ने कहा कि आज पंजाब के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मोगा में होने वाली रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह पंजाब की जनता को “असली बदलाव” का अर्थ समझाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब में झूठे वादों के आधार पर सरकार बनाई गई थी, लेकिन अब जनता उस सच्चाई को समझ चुकी है।
अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है जो जनता के बीच खड़े रहते हैं और उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। उन्होंने बताया कि अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ स्तर से कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं और लगभग 1000 से ज्यादा लोग हल्का उत्तरी से मोगा रैली में शामिल होंगे जिनमें बच्चे, बड़े, महिलाएं सब पंजाब की विकास के लिए शामिलभो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा का बदलाव केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार और जनता के हित में किए गए वास्तविक कामों पर आधारित है। पंजाब के नौजवानों और आम लोगों में भाजपा की नीतियों को लेकर काफी उत्साह है।
अक्षय शर्मा ने कहा कि आज मोगा की रैली में पंजाब के विकास से जुड़े नए मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा होगी तथा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित कई अहम विषयों पर भी बात की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने झूठे वादों के आधार पर सत्ता हासिल की, लेकिन अब पंजाब की जनता असली बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पंजाब की राजनीति में एक नया संदेश जाएगा और आने वाले समय में राज्य के विकास के लिए बड़े ऐलान भी किए जाएंगे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …