गांधीवादी दर्शन, विश्व शांति, अहिंसा, मानवाधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान की गई उपाधि

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 अक्टूबर 2026: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अमृतसर में पंजाब पुलिस में रीडर के पद पर कार्यरत जसबीर सिंह को डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट.) – इंटरनेशनल हायर डॉक्टरेट, ऑनोरिस कॉसा अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन और मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट, बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार की ओर से 2 अक्टूबर, 2026 को यह अंतरराष्ट्रीय मानद सम्मान प्रदान किया गया।
जसबीर सिंह को यह उपाधि गांधीवादी दर्शन, सत्याग्रह आंदोलन, विश्व शांति, अहिंसा, सत्य, मानवाधिकारों, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, वृक्षारोपण के माध्यम से सतत विकास और मानव कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान की गई। इस सम्मान को महात्मा गांधी के आदर्शों और वर्ष 1917 के ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह की विरासत से भी जोड़ा गया है।
सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के महासचिव डॉ. एजाज अहमद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति, अहिंसा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने इस सम्मान को विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान बताया।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र