गांव कडियाल में तहसीलदार के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ की गई बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), अजनाला में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपना ध्यान पढ़ाई और खेलों की ओर केंद्रित करें तथा बुरी संगत से दूर रहें। उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने और समाज में नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इसी कड़ी के तहत तहसील लोपोके के गांव कडियाल में तहसीलदार श्री तरलोचन सिंह के नेतृत्व में नशों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से गांववासियों के साथ विशेष बैठक की गई। इस अवसर पर तहसीलदार ने गांववासियों से अपील की कि वे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में पूरा सहयोग दें, ताकि युवा पीढ़ी को नशों की बुराई से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में नशा बेचने वालों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन या पुलिस विभाग के अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते नशा तस्करों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही युवा पीढ़ी को नशों से बचाकर एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र