मावां-धीयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त 1 नवंबर को की जाएगी जारी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 अक्टूबर 2026: राज्य के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव बालिया मंझपुर में मावां-धीयां सम्मान योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सखियों के सम्मान में विशेष धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सखियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा माताएं-बेटियां सम्मान योजना के तहत तीसरी किस्त 1 नवंबर को जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मावां-धीयां सम्मान योजना आम आदमी पार्टी की सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत राज्य की माताओं और बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में मासिक सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह और सामान्य वर्ग से संबंधित महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पंजाब सरकार ने माताओं और बेटियों को सम्मान देने का प्रयास किया है। इस योजना के लाभों को घर-घर और जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे बधाई और धन्यवाद की पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से किए गए वादों और दी गई गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित निरंकारी कॉलोनी में नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास …