‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 279 लाभार्थियों को मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित किए

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 02 नवंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए चलाई जा रही ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत आज कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव मालोवाल में आयोजित विशेष समारोह के दौरान 279 लाभार्थियों को मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित किए।
इस अवसर पर गांव मालोवाल के 213 और गांव संगरावां के 66 लाभार्थियों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक प्रदान किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को अपनी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक मिल रहा है, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ऐसी जनहितैषी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और लगन के साथ लागू कर रही है।

Check Also

अवैध पटाखे बनाने वालों को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की सख्त चेतावनी

लोगों की जान-माल से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई कल्याण केसरी …