Breaking News

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव कोटला बथूनगढ़ में 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तैयार खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांवों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत आज लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव कोटला बथूनगढ़ में 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। स्टेडियम में बाउंड्री वॉल, पवेलियन, बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्टेप्स, फुटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल ग्राउंड, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, जिम्नेजियम हॉल, लाइटें, अप्रोच रोड और पार्किंग का कार्य पूरा किया गया है।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से गांव कोटला बथूनगढ़ और आसपास के गांवों के युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांव स्तर पर खेलों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करके प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Check Also

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत 852 लाभार्थियों को मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित किए

गांव सैदपुर, धर्मूचक्क और खब्बे राजपूतां के लाभार्थियों को मिला अपने घरों का मालिकाना हक …