जिला निवासियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाना होगी मुख्य प्राथमिकता
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक निर्बाध रूप से पहुंचाया जाएगा

कल्याण केसरी न्यूज़, तरनतारन, 12 नवंबर 2026: 2019 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. निर्मल ओसेपचन ने आज डिप्टी कमिश्नर तरनतारन के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह अतिरिक्त सचिव (समन्वय) के रूप में सेवाएं निभा रहे थे और उनके पास विशेष कार्य अधिकारी/मुख्य सचिव, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने इस अवसर पर कहा कि जिले के निवासियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक निर्बाध रूप से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा विकास कार्यों को पूरा करके जिले को प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला तरनतारन और यहां चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इससे पहले जिला प्रशासनिक परिसर में पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें शानदार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला अधिकारियों और डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. निर्मल ओसेपचन अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मानसा और एस.डी.एम. जैतो के अलावा कई अन्य प्रशासनिक पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. आदित्य शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव कुमार, एस.डी.एम. तरनतारन अमनप्रीत सिंह, एस.डी.एम. खडूर साहिब संजीव शर्मा, एस.डी.एम. पट्टी अमनदीप, एस.डी.एम. (हांजी भिखी पिंड) जगदीप सिंह, सहायक कमिश्नर (जनरल) संदीप मल्होत्रा के अलावा नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर के परिवारिक सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र