दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

सर्वजन के भले की अरदास की, संगतों को प्रकाश पर्व की दी बधाई
पावन श्री दुर्ग्याणा तीर्थ स्थल पर भी टेका माथा

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 24 नवंबर 2026: दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब), अमृतसर में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वजन के भले की अरदास की तथा समस्त संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक हैं। गुरु साहिब ने समस्त मानवता को ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ अर्थात मेहनत करके आजीविका कमाने, ईश्वर का नाम जपने और मिल-बांटकर खाने का महान संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। हम सभी को गुरु साहिबान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे, सद्भावना और मानवता की सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।


इसके उपरांत उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने श्री अकाल तख्त साहिब में भी माथा टेका। इसके बाद वह श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित अपने दादाजी की स्मृति में निर्मित सरदार तेजा सिंह समुद्री हॉल पहुंचे और इस ऐतिहासिक इमारत के दर्शन किए।
इसके उपरांत उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने पावन श्री दुर्ग्याणा तीर्थ स्थल पर भी माथा टेका और श्रद्धा व्यक्त की।

Check Also

जनगणना-2027: डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 24 नवंबर 2026: जनगणना-2027 के संबंध में आम लोगों को जागरूक …