Breaking News

वज्र कोर कमांडर द्वारा ब्यास में नए ई सी एच एस पौलीक्लीनिक का उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 16 अक्टूबर 2020: आज डबल विकट्री ब्रिगेड और ब्यास सैन्य छावनी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है I  आज ई सी एच एस पौलीक्लीनिक तंग भवन से बदलकर ब्यास रेलवे स्टेशन के सामने सूरी इनक्लेव के नव निर्मित भवन में स्थापित किया गया ।लेफ्टिनेंट जनरल संजीव शर्मा, जी ओ सी वज्र कोर ने नए ई सी एच एस पौलीक्लीनिक का उद्घाटन किया ।  इस शुभ अवसर पर मेजर जनरल आर के सिंह जी ओ सी 91 सब एरिया, राधा स्वामी सतसंग ब्यास और भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।

यह भूतपूर्व सैनिकों के लिये व्यापक सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में अंतिम ब्लूप्रिंट का प्रारम्भिक चरण है । अंतिम योजना में ई सी एच एस पौलीक्लीनिक के साथ वेटरन सहायता केंद्र, ई सी एच एस इकाई और अन्य सुविधाएँ शामिल है जो ई सी एच एस भागीदारों के कल्याण को बढ़ावा देंगी ।

इस शुभ अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल ब्यास में शूटिंग रेंज, तीरंदाजी और तलवार बाजी के खेल के प्रावधान का भी उद्घाटन किया गया । इस प्रकार आर्मी पब्लिक स्कूल ब्यास इस तरह की सुविधाएँ प्रदान करने वाला देश का एक मात्र आर्मी पब्लिक स्कूल बन गया है ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …