Breaking News

जालंधर में सेना भर्ती रैली 04 से 31 जनवरी 2021 तक

कल्याण केसरी न्यूज़ 10 Dec 2020: क्षेत्रीय भर्ती आर० ओ० मुख्यालय (पंजाब और जम्मू – कश्मीर), जलंधर द्वारा 04 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक Army Public School ( Primary Wing ) Ground, Jalandhar Cantt में होगी जिसमें कपूरथला , शहीद भगत सिंह नगर , जलंधर , होशियारपुर और तरन तारन जिलों के युवक भाग ले सकते है । इसका Notification दिनाँक 14 नवम्बर 2020 से भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है । आर 0 ओ 0 मुख्यालय , जलंधर के अधीन आने वाले युवक अपना पंजिकरण व आवेदन भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन करेंगे । भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वंय करें जिससे आवेदन के समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके । जिन अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण व आवेदन किया है , वो भर्ती में शामिल होंगे ।भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले अभ्यार्थियो को निम्न हिदायतों / निर्देशों का पालन करना होगा :
भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियो को COVID – 19 से संक्रमित / लक्षण न होने का certificate जो कि सरकारी अस्पताल के पंजीकृत डाक्टर द्वारा प्रमाणित , जिसमे डाक्टर का नाम , मुहर , पंजीकरण संख्या व हस्ताक्षर हो , भर्ती में आने पर प्रस्तुत करना होगा । भर्ती मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की Thermal Screening की जायेगी । संदिग्ध पाये जाने पर तय किये हुए दिन को दुबारा बुलाया जायेगा , यदि फिर से COVID – 19 के लक्षण पाये जाते है तो अभ्यार्थी को रैली में शामिल नहीं किया जायेगा । सभी अभ्यार्थी अपनी तथा सह अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए फेस मास्क , हैड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे तथा Social Distancing के नियमों का पालन करेंगे । सर्दी के मौसम व कोरोना से बचाव के लिये भर्ती रैली में प्रवेश प्रात : सात बजे से दिया जायेगा, अतः अभ्यार्थी जल्दबाजी न करे तथा अपनी दैनिक क्रिया करके ही गेट पर आयें । निर्धारित समय से पहले अनावश्यक भीड न करें । अभिभावकों से निवेदन है कि भर्ती की प्रकिया को सफल बनाने में सहयोग करे तथा अनावश्यक रूप से बच्चों के साथ आकर भीड न करें व खुद का भी COVID से बचाव करे ।भर्ती प्रकिया पूर्ण रूप से पारदर्शी व निष्पक्ष है कोई भी दलाल किसी भी युवक को भर्ती नही करवा सकता , ऐसा झांसा देने वाले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …