Breaking News

हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर श्री मारवाड़ी बड़ा मंदिर में विशाल लंगर भंडारा लगवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,14 जनवरी : आज हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर श्री मारवाड़ी बड़ा मंदिर में विशाल लंगर भंडारा लगवाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने विशेष रूप से पहुंच कर लंगर की शुरवात की। आज मंदिर कमेटी की ओर से ठाकुर जी को खिचड़ी, कड़ी चावल, हलवा पूरी सब्जी व अन्य भंडार से भोग लगाया गया।

इस मौके पर विनोद सरिया ने पार्षद विकास सोनी और उनके साथियों को सरोपा भेंट करके सनमानीत किया।इस मौके पर दिनेश बसी,युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,गौरव खना,बुगा प्रदान,कृष्ण सरिया,अमित महाजन,कमल सरिया,ब्रिज मोहन,निकु माहेश्वरी एवम् मंदिर कमेटी के सभी सदस्य हाजिर रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …