कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 20 मई 2021 ;दिनांक 19 मई 2021 को सेना सेवा कोर से सेवानिवृत्त लांस नायक केशो लाल वर्मा गर्व से मुस्कान के साथ जालंधर छावनी के स्टेशन कमांडर के पास आये और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारतीय सेना को 01 लाख रूपए का दान दिया I यह पूर्व सैनिक एक गौरवान्वित सैनिक है जिनका योगदान इस उम्र में उनकी भागीदारी और इच्छाशक्ति को साबित करता है I इस सेवानिवृत्त सैनिक ने राष्ट्र और लोगों के लिए भारतीय सेना की “निस्वार्थ और उनकी सेवा के सच्चे चरित्र को प्रदर्शित किया है Iसेवानिवृत्त लांस नायक केशो लाल वर्मा का जन्म 22 नवंबर 1922 को हुआ I इन्होने स्वतंत्रता से पहले रॉयल इंडियन आर्मी सर्विस कोर एवं दक्षिणी पूर्व एशिया कमान के साथ सेवा की और बाद में सन् 1965 में सेवानिवृत्त होने तक भारतीय सेना के साथ काम किया Iवज्र कोर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक कोविड ऑक्सीजन को पूरा करने के लिए पूर्व सैनिकों को 24 x 7 सहायता प्रदान कर रहे हैं I सैनिक अस्पताल पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए खुले हैं I आपसी विश्वास और सौहार्द भारतीय सेना का आधार रहा है, वज्र कोविड यौद्धा सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ यह अथक लड़ाई जारी रखेंगे I
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र