निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा के लिए “खूनदान कैंप” का आयोजन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 04.07.2021 : प्रशासन के विशेष अनुरोध पर ब्लड बैंकों में खून की कमी को दूर करने के लिए संत निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी सत्संग भवन, निरंकारी कॉलोनी, अमृतसर खूनदान कैंप लगाया गया[ जिसका उद्धघाटन पार्षद विकास सोनी ने अपने कर कमलों से किया| उनके साथ संजय सागर गुप्ता (महासचिव, ज़िला कांग्रेस कमेटी) परविंदर अरोड़ा (मुख्य संपादक कल्याण केसरी समाचार पत्र )और शोभित बब्बर (प्रधान, माझा ज़ोन, कांग्रेस पार्टी) भी मौजूद रहे| ज़रूरतमंद लोगों को फ्रैश खून मिल सके, इसलिए निरंकारी मिशन की ओर से खूनदान शिवरों की श्रृंखला शुरू की गई है|
इसी क्रम में आज दूसरा खूनदान कैंप निरंकारी सेवादल यूनिट नंबर 720 ने आयोजित किया | जिस में कुल 117 यूनिट खूनदान किया गया| इस कैंप में ब्लड बैंक की ओर से डाक्टर विवेक खन्ना और रवि महाजन की टीम ने अपनी सेवाएं निभाईं| इस मौके पर संयोजक राकेश सेठी ने कहा कि आप जी जानते हो कि मानवता की सेवा के लिए निरंकारी मिशन हमेशा खड़ा है| सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व मिशन का सन्देश है कि मानवता की सेवा ही सब से बड़ा धर्म है| इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर देसराज (क्षेत्रया संचालक), अशोक गुलाटी जी, (संचालक), बहन सुशील सेठी , सूरज प्रकाश आदि ने सेवाएं निभायीं|

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …