Breaking News

एकताआर कपूर जल्द ही ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के लिए सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो की करेंगी घोषणा!

कल्याण केसरी न्यूज़ ,1 फरवरी : अपने दर्शकों का विविध जॉनर और कहानियों से युक्त कंटेंट के साथ मनोरंजन करने वाले ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर भारतीय ओटीटी इकोसिस्टम में सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों की माने तो, “एकता भारत में सबसे बड़े रियलिटी शो की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी इस तरह के शो में नहीं देखा होगा। इस नॉन-फिक्शन पेशकश में, दर्शकों को असीम उत्साह और एनर्जी देखने मिलेगी।”

क्या यह टैलेंट शो, डांस रियलिटी शो या फिर लव-स्कूल गेम होगा? शो के कॉन्सेप्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अधिक अपडेट के लिए बने रहें!

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …