कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 जून 2022 —पंजाब सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में बायोडीजल की अनाधिकृत बिक्री पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम गठित कर जिलों में अघोषित जांच की जाये। यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण जसजीत कौर ने कहा कि बिना लाइसेंस के बायोडीजल का भंडारण, बिक्री या मिलावट करना दंडनीय कानूनी अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि चेक के दौरान यदि कोई बिना लाइसेंस के बिक्री कर रहा है तो उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र