कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 21 मार्च 2023–उपायुक्त अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि 23 मार्च 2023 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सेवा केंद्रों में अवकाश रहेगा।उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने देश के महान शहीदों के बलिदान दिवस को ध्यान में रखते हुए पंजाब के सभी सेवा केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च के अवकाश के अलावा सेवा केन्द्र के कर्मचारी अन्य दिनों की तरह अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
