कल्याण केसरी न्यूज़,अमृतसर 21 सितम्बर 2023–जिला मजिस्ट्रेट अमित तलवार ने सभी विभागों के प्रमुखों को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि आगामी धान के सीजन के दौरान यदि पंजाब सरकार, बोर्ड, निगम, स्वायत्त निकाय में कार्यरत किसी भी सरकारी कर्मचारी के खेत में पराली को आग लगती है।तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी ने अपनी जमीन ठेके पर दी है तो भी यह उसकी जिम्मेदारी होगी कि काश्तकार पराली में आग न लगाएं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के प्रमुखों को अपने सभी कर्मचारियों को उक्त निर्देश के बारे में नोट भेजने का निर्देश दिया है ।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
