कल्याण केसरी न्यूज़,अमृतसर 13 अक्टूबर 2023--डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जे) हरप्रीत सिंह के कुशल नेतृत्व में आज जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो अमृतसर में एक जॉब कैंप का आयोजन किया गया।जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर की उपनिदेशक नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार शिविर में प्रसिद्ध अजैल आदि कंपनी ने भाग लिया और अवसर एवं ऑफर लेटर दिये गये। इस रोजगार शिविर में कंपनी ने वेलनेस एडवाइजर आदि पदों के लिए चयन किया । इस रोजगार शिविर में 60 उम्मीदवारों ने भाग लिया और 46 उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चयनित/शॉर्टलिस्ट किया गया। इस अवसर पर नरेश कुमार रोजगार अधिकारी, तीर्थपाल सिंह डिप्टी सीईओ, गोरव कुमार करियर काउंसलर और सुखमीत सिंह जूनियर असिस्टेंट उपस्थित थे।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
