कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 12 दिसम्बर; आज झब्बाल रोड स्थित सर्व सिद पीठ मंदिर मे मां बगलामुखी मूर्ति स्थापना दिवस और परम पूज्य महंत दुर्गा दास महाराज जी के जन्मोत्सव में के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी मंदिर कमेटी की ओर से धार्मिक समागम करवाया गया।इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने विशेष रूप से पहुंच कर माँ बगला मुखी के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हवन कुण्ड में आहुति भेंट कर समस्त देशवासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस मौके मनोज भगत जी महाराज ओर श्री दुर्गा दास महाराज जी ने सोनी को सन्मानित किया।इस मौके पूर्व पार्षद विकास सोनी,परमजीत सिंह चोपड़ा व अन्य लोगों ने माता रानी के चरणों में हाजिरी भरी।
Check Also
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान
स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
