कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,15 दिसंबर ; पंजाब सरकार द्वारा डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी, जिन्हें अमृतसर निगम के कमिश्नर पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, ने आज अमृतसर निगम के कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। राहुल के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ आयुक्त का पद घनशाम थोरी को जिम्मेदारी मिलने से उम्मीद है कि निगम के रुके हुए काम पूरे होंगे। थोरी 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कई जिलों में उपायुक्त का दायित्व निभाने के अलावा उन्होंने निदेशक खाद्य आपूर्ति के आधिकारिक पद पर भी अपनी योग्यता की छाप छोड़ी है।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
