Breaking News

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 अक्टूबर 2024: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आज आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात दौरान विधायक डॉ. गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में अरविंद केजरीवाल को विस्तृत तौर पर बताया। विधायक डॉ. गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था, खराब पेयजल और सीवरेज व्यवस्था तथा अन्य मुख्य समस्या भी बताई। विधायक ने कहा कि वह खुद केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स के साथ दिन रात लोगों की सेवा में जुड़े हुए हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितनी भी समस्या आ रही है, उन सभी का आने वाले तीन महीनो के भीतर हल निकाल दिया जाएगा।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …