स्वदेशी जागरण मंच से दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी को कहा गया “गो बैक”

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 28 अक्टूबर 2026: अमृतसर की धरती पर पहली बार होने जा रहे ‘स्वदेशी दीपावली मेला’ का शुभारंभ श्री अमृतसर साहिब की धरती के पूजन व मंत्रोच्चारण से हुआ। इस मेले के उदघाटन समारोह राज्य सभा सांसद श्री तरुण चुग, स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल, क्षेत्रीय संगठक श्री विनय जी, राष्ट्रीय ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंह सिंघी, स्वदेशी जागरण मंच पंजाब की संयोजिका डॉ. नेहा तेजपाल, मेला संरक्षक श्री राजीव अनेजा, मेला प्रमुख राजिंदर मरवाहा की ओर से किया गया। बताते चले कि यह मेला 7 नवंबर तक चलेगा।
स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठन के श्री कश्मीरी लाल ने लोगो की संबोधित करते हुए कहा भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी को नहीं आना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच से एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को गो बैक कहा एवं युवाओ की शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि बापू गांधी के चरखे से लेकर चंद्रयान की कहानी स्वदेशी की ही ताकत है, उन्होंने कहा कि जो 5G अमेरिका ने 18 साल में बनाया चीन ने 16 साल में बनाया इस 5G को भारत की आईआईटी मद्रास की युवा शक्ति की ओर से ढाई वर्ष में बना लिया गया। स्वदेशी जागरण वंश के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल जी ने कहा कि दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को वंगार रहा है कि उसकी कंपनी को देश में काम करने के लिए परमिशन नहीं देनी चाहिए। उसका इलाज भी स्वदेशी जागरण मंच करेगा। मंच की ओर से देश भर में उसके विरोध में विरोध प्रदर्शन किए गए।
स्वदेशी जागरण मंच ने कहा है कि सेटेलाइट के बगैर रह लेंगे तकनीक के बगैर रह लेंगे लेकिन एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी भारत में नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहले हम पार्ट स्वदेशी होने की बात करते थे लेकिन अब नौजवान कहता है कि भी रोबोट स्वदेशी हो। पहले हम कहते थे ट्यूब लाइट स्वदेशी हो लेकिन आज का नौजवान कहता है की सेटेलाइट भी स्वदेशी हो। आज का नौजवान कहता है की दवाई और मिठाई स्वदेशी होनी चाहिए लेकिन ए.आई भी स्वदेशी होनी चाहिए। बापू का चरखा स्वदेशी का प्रतीक है लेकिन चंद्रयान भी स्वदेशी होना चाहिए। उन्होंने आयोजकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार यहां पर परिश्रम हुआ है। यह मेला केवल मेले तक ही सीमित न रह जाए स्वदेशी हर घर में पहुंचनी चाहिए तभी इस मेले की सार्थकता होगी।
इससे पहले संबोधित करते हुए श्री तरुण चुग ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी दीपावली मेले में सभी अमृतसर शहरवासियों को भाग लेना चाहिए जिससे देश में बनी हुई वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री एवं वैश्विक स्तर पर देश तरक्की करेगा। उन्होंने ने कहा स्वदेशी को बढ़ावा देना सभी देशवासियों का फर्ज है और दीपवाली जैसे त्यौहारों पर स्वदेशी वस्तुओं को खरीद करके हम अपने देश के कारीगरों, व्यापारियों का मनोबल ऊंचा करना चाहिए।
इसके उपरांत प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की ओर से अपने भजनों के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं की ओर से संबोधित किया गया और अतिथियों का मान सम्मान किया गया इस अवसर पर श्री राम गोपाल, सी.ए भावेश महाजन, सी.अमित हांडा, बख्शी राम अरोड़ा, पार्षद श्रुति विज, परमजीत बत्रा, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद अमन ऐरी, कुमार अमित, सुखमिंदर सिंह पिंटू आदि उपस्थित थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …