
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 16 अक्टूबर 2024: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के संबंध में नगर निगम की कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान वाल्मीकि जी की आरती की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के लिए यह बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि आज की मुख्य जरूरत यह है कि हम भगवान वाल्मीकि जी के बताये रास्ते पर चलें और अपने जीवन को खुशहाल बनायें। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों का यह बहुत ही सराहनीय प्रयास रहा है कि जरूरतमंदों को गर्म सूट वितरित किये गये हैं। इस अवसर पर नगर निगम वर्कशॉप यूनियन द्वारा डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी, नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल वधावन, रेटाः सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी मौजूद थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र