गुरुपर्व के अवसर पर कल जिले के सरकारी कार्यालय, स्कूल और सेवा केंद्र बंद रहेंगेः डिप्टी कमिश्नर

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 अक्टूबर 2024: श्री गुरु रामदास जी के गुरुपर्व के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एडिश्नल डिप्टी कमिश्नर ज्योति बाला सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और फूल मालाएं व रूमाला साहिब भेंट करके अपनी श्रद्धा का प्रगटावा किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर साहनी ने कहा कि श्री अमृतसर साहिब की धरती को बसाने वाले श्री गुरु रामदास जी के चरणों में शीश अर्पित करने से मन को असीम शांति और सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली कि मुझे आज नगर कीर्तन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने गुरुपर्व के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में 19 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है और इसके मद्देनजर जिले के सभी सेवा केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …