Breaking News

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ समाज के लिए प्रकाशपुंज हैं: ईटीओ

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 अक्टूबर 2024: कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जोकि श्री वाल्मीकि तीर्थ में कल शाम भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी देखने पहुंचे, ने सभी को भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के शुभ दिन की बधाई दी भगवान वाल्मीकि समाज के लिए एक प्रकाशपुंज की तरह हैं, जो सदियों से समाज का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृत के प्रथम कवि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना महान महाकाव्य रामायण रहती दुनिया तक संसार को सत्य का मार्ग दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान वाल्मीकि जी की तपस्थली अमृतसर में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आइए इस शुभ दिन पर भगवान वाल्मीकि द्वारा दिखाए गए प्रेम, त्याग और गरीबों की सेवा के मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज बनाने का संकल्प लें।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …