विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के साथ लगती सड़क पर स्ट्रीट लाइटे लगवाने का किया उद्घाटन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 अक्टूबर 2024: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फताहपुर के क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के साथ लगती सड़क पर नई स्ट्रीट लाइटे लगवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा के साथ लगती सड़क को पहले बनवाया गया। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर अब स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट जगमगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सड़के और गालियां बनाने के विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स लखविंदर सिंह लक्खा, कवल पन्नू, बिंदा पन्नू, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …