भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने अमृतसर जिले के 44 गांवों का किया निरीक्षण

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 अक्टूबर 2024: अमृतसर जिले के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए गांवों में सीडब्ल्यूपीपी प्लांट लगाए गए हैं। भारत सरकार की एक केंद्रीय टीम ने सीडब्ल्यूपीपी का निरीक्षण करने के लिए जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग, मंडल नंबर 1, अमृतसर के 44 गांवों का दौरा किया। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया। कार्यकारी अभियंता नितन कालिया, रवि सोलंकी एवं भावना त्रिवेदी द्वारा अमृतसर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के गांवों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह सब डिविजनल इंजीनियर, आकाशदीप सिंह सब डिविजनल इंजीनियर, जतिन शर्मा जेई, गुरबचनदीप सिंह जेई, दिशांत सलवान जेई, दीपक महाजन जेई, गुरप्रीत सिंह जेई, सुरिंदर मोहन जेई, शमशेर सिंह जेई, हुमरित शैली सीडीएस समेत सभी मौजूद रहे बीआरसी मौजूद रहे।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …