मिलकर करना होगा किसानों की समस्या का हल – सांसद औजला

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 अक्टूबर 2024: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब के लिए किसानों का बेहद महत्व है और किसानों को आ रही समस्याओं के हल के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा। जिसके लिए आज सांसद औजला बीजेपी नेता और पूर्व एंबेसडर तरनजीत सिंह संधू से उनके गृह स्थान पर मिलने पहुंचे।

सांसद औजला ने तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात कर कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद औजला ने कहा कि किसानी पंजाब की जान है और किसानों के बिना पंजाब की तरक्की नहीं हो सकती लेकिन लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों पर ध्यान ना देकर पंजाब सरकार ना सिर्फ किसानों के साथ बल्कि आम लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का सही मुल्य ना मिलने से ना केवल उन्हें नुक्सान हो रहा है ब्लकि मार्किट में भी पैसा नहीं घूम रहा है जिससे कि हर वर्ग को नुक्सान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने तरणजीत संधू से कहा कि इस मुद्दे के हल के लिए पंजाब सरकार का रवैया बेहद नकारात्मक है इसीलिए उन्हें एकजुट होकर केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दा उठाना चाहिए और समस्या का हल निकालना चाहिए। सांसद औजला ने कहा कि वह पहले भी इस तरह से काम करते आए हैं और एक दूसरे के सहयोग से शहर का विकास करवाते रहे हैँ। उन्होंने  कहा कि पार्टीबाजी से उठकर किसानों के  मुद्दे को हल करवाया जाए। इसे केंद्र सरकार के समक्ष गंभीरता से और विस्तार से रखा जाए ताकि किसान भी अपने घरों को लौट सकें।

Check Also

हमारी सरकार की नीयत साफ है, हम जनता का पैसा जनता को ही लौटा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पहले केवल अमीरों के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे, अब गरीब परिवारों के बच्चे भी बन …